फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire created havoc in Shahabad of Kurukshetra, people were in panic for several hours

Kurukshetra: शाहाबाद में टायर हाउस में लगी आग, काबू पाने के लिए अंबाला से बुलाई दमकल की मदद; मचा हड़कंप

Sat, 04 May 2024 09:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 May 2024 09:06 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में टायर हाउस में आग लगने हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए कुरुक्षेत्र-अंबाला से प्राइवेट गाड़ियां बुलाई गई। आग इतनी भयंकर थी कि दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Fire created havoc in Shahabad of Kurukshetra, people were in panic for several hours
आग - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में देर रात से लेकर सुबह तक आग में जमकर तांडव मचाया। जिसके कारण लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने से आधी रात से लेकर सुबह तक अफरा तफरी मची रही। बताया जा रहा है कि सैनी टायर हाउस में धुआं उठता दिखाई दिया तो किसी ने दुकान मालिक को सूचना दी। आनन-फानन वह भी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

विज्ञापन


आधे घंटे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो तब तक आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। पहले फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची जिससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फिर शाहाबाद से दूसरी गाड़ी बुलाई गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया तो कुरुक्षेत्र-अंबाला से दमकल की गाड़ियां बुलाई गई और सुबह तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। आग इतनी भयंकर थी कि दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed