{"_id":"682f7f8269fed8798800b0ca","slug":"fire-broke-out-in-shops-brought-under-control-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136087-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुकानों में लगी आग, पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुकानों में लगी आग, पाया काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थानेसर बाजार में बुधवार देर रात एक किराना और गिफ्ट दुकान में आग लग गई। राहगीरों ने धुआं निकलता देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसआई जुगल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड और दुकानदारों को तुरंत बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन काट दिया। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग दुकानों के अंदर तक नहीं फैली, जिससे सामान सुरक्षित रहा। हालांकि एयर कंडीशनर की तार और बिजली की फिटिंग जल गई।