फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fifth accused of stealing 250 bags of wheat arrested, Kurukshetra

गेहूं के 250 कट्टे चुराने का पांचवां आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of stealing 250 bags of wheat arrested, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दो महीने पहले गोदाम से 250 कट्टे गेहूं चोरी करने के मामले में शामिल पांचवें आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये बरामद किए। आरोपी सचिन वासी भट्ट माजरा पिहोवा को पुलिस ने अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
बुधराज वासी मॉडल टाउन पिहोवा ने चार मई को थाना सदर पिहोवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका अरुणाय रोड पर गोदाम है। उसने अपने गोदाम में 27 अप्रैल को गेहूं से भरे 250 कट्टे रखे थे। दो मई को वह अपने गोदाम में गया तो गोदाम का पिछली साइड का शटर टूटा हुआ था और गेहूं के 250 कट्टे चोरी हो गए थे। इसी दौरान उसे मौके पर दिनेश वासी अरुणाय घूमता दिखा, जिससे पूछताछ करने के लिए उसने बुलाया तो दिनेश वहां से भाग गया था।
विज्ञापन

शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने पांच मई को दिनेश कुमार व आरोपी सूरज वासी असमानपुर को गिरफ्तार करके कब्जे से 58 कट्टे गेहूं व 10 हजार रुपये नकदी बरामद किए थे। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। आगामी जांच करते हुए 24 मई को तीसरे आरोपी कुलदीप और 27 मई को चौथे आरोपी बलविंद्र सिंह उर्फ टीटू वासी भट्ट माजरा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी बलविंद्र सिंह उर्फ टीटू के कब्जे से पांच हजार रुपये नकदी व वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी बरामद करके आरोपियों कारागार भेज दिया था। अब मामले की आगामी जांच करते हुए पुलिस ने पांचवें आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed