फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fear since morning

Kurukshetra News: सुबह से ही भीष्ण गर्मी से बेहाल रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
fear since morning
कुरुक्षेत्र। सुबह से ही तेज धूप के कारण मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा। गर्मी से बचाव करने के लिए लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए अल सुबह ही बाजारों में नजर आए। दोपहर होते ही सूर्य की तेज किरणों से तापमान में बढ़ोतरी का असर दिखाई देने लगा। बाजारों से लेकर सड़कों भी सुनसान दिखाई देने लगी। गर्मी से बचने के लिए लोग जहां पेड़ों की छांव का प्रयोग कर रहे थे तो वहीं कुछ लोग गर्मी के तपन से बचने के लिए मुंह ढक कर और छाता लेकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का प्रयोग कर रहे थे, इसके अलावा गर्मी से बचाव करने के लिए लोग एसी और कूलर की खरीददारी भी कर रहे थे। वहीं धार्मिक संस्थाओं की ओर से भी ठंडे जल का वितरण कर लोगों को राहत भी दी जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी के और बढ़ने के आसार हैं, अभी कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने लगी, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
विज्ञापन


यह रहेगा तापमान
---------------------
शुक्रवार अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री
शनिवार अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री
रविवार अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
सोमवार अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
मंगलवार अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed