फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Father-son arrested for killing neighbor, Kurukshetra

पड़ोसन की हत्या के आरोपी पिता-पुत्र काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Father-son arrested for killing neighbor, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले पड़ोसन की हत्या करके शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। महिला का शव मारकंडा नदी के पास बोधनी से बरामद हुआ था। महिला ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी।
ब्याज पर पैसे न लौटाने पड़े इसलिए आरोपी राजेश ने अपनी पत्नी रीना और पड़ोसन चिनिया वासी रोडीकूट मोहल्ला जिला पटियाला के साथ मिलकर हथौड़ा मारकर आशा रानी की हत्या कर दी थी। पुलिस मुख्य आरोपी रोजश, रीना और चिनिया को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश के पिता सोमनाथ व भाई विक्की वासी रोडीकूट मोहल्ला को अदालत के आदेश पर भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि 23 दिसंबर को संदीप काजल वासी ट्यूकर ने थाना सदर पिहोवा पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि दोपहर के समय वह पैदल मारकंडा नदी के बांध से होते हुए अपने खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसे नदी के पास झाड़ियों में एक कट्टा पड़ा दिखाई दिया, जिसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। कट्टे का मुंह बंधा हुआ था और उसमें उसे एक इंसानी खोपड़ी नजर आई, जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोलकर देखा तो एक महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच करते हुए पुलिस टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी राजेश, उसकी पत्नी व पड़ोसन चिनिया को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि हत्या करने में सोमनाथ व उसका बेटा विक्की भी शामिल थे। आरोपी पुलिस से बचने के लिए छिपे हुए थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सोमनाथ कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर मौजूद है, जिसे पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि आशा की हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने राजेश का साथ दिया था। इस वारदात की उसके बेटे विक्की को पूरी जानकारी थी। विक्की ने आशा की बालियां निकाली थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी विक्की को गांधी नगर कुरुक्षेत्र से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed