फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Father-in-law dies in road accident, son-in-law injured, Kurukshetra

सड़क हादसे में ससुर की मौत, दामाद जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law dies in road accident, son-in-law injured, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर पांच के सामने सड़क निर्माण में लगी क्रेन ने मोपेट को टक्कर मार दी। क्रेन के नीचे आने से मोपेड सवार व्यक्ति की सिर कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में जख्मी ओमप्रकाश को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक की शिनाख्त जय भगवान वासी दौलतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में दौलतपुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने ससुर जयभगवान के साथ मोपेड पर सवार हो कर पिपली से अदालत परिसर जा रहा था। जैसे ही वे लोग सेक्टर पांच में पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो सड़क निर्माण कर रही क्रेन ने उनकी मोपेट में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह कच्चे रास्ते पर जा गिरा, जबकि उसका ससुर जयभगवान निर्माणाधीन सड़क पर गिर गया। इसी दौरान क्रेन का टायर उसके ससुर के सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed