फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers took to the streets to protest the trade deal and launched a tractor march.

Kurukshetra News: ट्रेड डील के विरोध में सड़कों पर उतरे किसान, निकाला ट्रैक्टर मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets to protest the trade deal and launched a tractor march.
बाबैन। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियों को जलाकर विरोध जताते किसान। संवाद
कुरुक्षेत्र/बाबैन। अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला और जमकर रोष जताया। साथ ही ट्रेड डील की प्रतियां भी फूंकी।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के आह्वान पर यह ट्रैक्टर मार्च हर तहसील स्तर पर निकाला गया। कुरुक्षेत्र में भी किसानों ने थीम पार्क से लेकर केडीबी रोड होते हुए शहीद उधम सिंह चौक पर ट्रेड डील की प्रतियां फूंकी और जमकर नारेबाजी की। वहीं बाबैन में भी किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ बाबैन पहुंचे। शहर की मुख्य सड़क पर मार्च निकालते हुए केंद्र और अमेरीका सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में झंडे और बैनर लेकर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे। मार्च बाबैन की मुख्य सड़कों से होता हुआ सुनारियों चौक तक पहुंचा। कलाल माजरा ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से देश के किसानों और मजदूरों के हितों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। केंद्र सरकार को तुरंत डील को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू के ब्लॉक प्रधान सतबीर घिसरपड़ी, युवा ब्लॉक प्रधान मनीष रामसरन माजरा, ब्लॉक सलाहकार रमेश मंगोली, अजायब राणा, गुरबाज सिंह, कर्मजीत राणा, शीशपाल मंगोली, गुरबख्श बड़तोली, कर्मवीर मंगौली और ईश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
ट्रेड डील के विरोध में जमकर गरजे किसान, प्रतियां जलाईं
शाहाबाद। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेतृत्व में किसानों ने ट्रेड डील के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया और तहसील कार्यालय के सामने ट्रेड डील की प्रतियों को जलाया। इससे पहले सभी किसान भारी संख्या में अपने ट्रैक्टर लेकर अनाज मंडी में एकत्रित हुए। वहां से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए, लाडवा रोड से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां पर ट्रेड डील की प्रतियां फूंकी गईं।

प्रदर्शन करते हुए किसान वाया बराड़ा रोड वापस अनाज मंडी पहुंचे, जहां ट्रैक्टर मार्च को विश्राम दिया गया। इस रोष मार्च का नेतृत्व भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस और कार्यकारी ब्लॉक प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा ने किया। किसानों को संबोधित करते हुए राकेश बैंस ने कहा कि किसानों ने एक लंबी लड़ाई लड़कर आंदोलन के माध्यम से तीन काले कृषि कानून वापस करवाए थे।
इसी प्रकार इस विवादास्पद ट्रेड डील को भी रद्द करवाने के लिए आंदोलन चलाया जाएगा क्योंकि यह ट्रेड डील किसानों के लिए डेथ वारंट है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में हुई विवादास्पद ट्रेड डील के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पूरे हरियाणा में जबरदस्त आंदोलन की कमर कस ली है।


इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान हरकेश खानपुर, अर्शदीप चढूनी, अर्जुन सिंह भिंडर, सुखचैन पाडलू, बलविंद्र दामली, हाकम सूरा रतनगढ़, जगमाल ढोलामाजरा, जगीर सिंह बेरथली, देवीलाल खरींडवा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

बाबैन। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियों को जलाकर विरोध जताते किसान। संवाद

बाबैन। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियों को जलाकर विरोध जताते किसान। संवाद

बाबैन। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियों को जलाकर विरोध जताते किसान। संवाद

बाबैन। भारत-अमेरिका ट्रेड डील की प्रतियों को जलाकर विरोध जताते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed