फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers stopped the truck carrying urea in Thanesar grain market, created a ruckus

थानेसर अनाज मंडी में यूरिया लेकर जा रहे ट्रक को किसानों ने रोका, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped the truck carrying urea in Thanesar grain market, created a ruckus
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में यूरिया लेकर पहुंचे एक ट्रक को रोकर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास भी किया, मगर किसान खाद वितरण करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि खाद विक्रेता अपने गोदामों में यूरिया को स्टॉक कर रहे हैं और प्रशासन ऐसे खाद विक्रेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिलेभर में यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। आरोप है कि खाद विक्रेता यूरिया के साथ दवाइयां व अन्य सामान के साथ किसानों पर खाद खरीदने का दबाव बनाते हैं। इसके अलावा रात को पंजाब में भी यूरिया की तस्करी की जा रही है। इसमें कृषि विभाग के अधिकारी भी शामिल है। आज भी यूरिया का ट्रक थानेसर अनाज मंडी पहुंचा था, जिसे थानेसर अनाज मंडी धर्मशाला के पास स्टॉक किया जाना था, मगर उससे पहले ही किसानों को उसकी भनक लग गई और किसानों ने ट्रक को रोक लिया। आरोप है कि सुबह भी एक ट्रक थानेसर मंडी पहुंचा था, जिसमें से यूरिया उतारकर अन्य जगह सप्लाई किया। अब जब दूसरे ट्रक को गोदाम में स्टॉक किया जाना था। वहीं मामले की सूचना पाकर कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। उसके बाद किसानों को पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed