फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers of 25 villages are waiting for compensation for the losses caused by the recent rains.

Kurukshetra News: पिछले दिनों बारिश से हुए नुकसान की भरपाई का 25 गांवों के किसानों को इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers of 25 villages are waiting for compensation for the losses caused by the recent rains.
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते ​शिरोमणी पंथक अकाली दल के प्रधान जगदीश सिंह झींडा व अन्य।
कुरुक्षेत्र। पिछले दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से करनाल जिले के असंध के 25 गांवों के 16 हजार 810 एकड़ फसल में नुकसान हुआ था। भले ही अब गेहूं का सीजन निपटने की ओर है, लेकिन इन गांवों के किसानों को आज भी नुकसान की भरपाई का इंतजार है। इसको लेकर 25 सदस्यीय मुआवजा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झीडा ने न केवल असंध के एसडीएम से मुलाकात की बल्कि प्रदेश के मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा।
विज्ञापन

यहां डेरा कार सेवा में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि असंध अनाजमंडी में मुआवजे की मांग के लिए लगातार धरना दिया जा रहा था, लेकिन अब एसडीएम ने आश्वासन दिया तो वहीं चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते फिलहाल धरना समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के बाद सरकार ने पीड़ित किसानों को दरकिनार किया तो वे बड़ा आंदोलन करने से भी नहीं चूकेंगे। उन्होंने बताया कि बारिश व ओलावृष्टि से नुकसान इस कदर रहा कि इस बार असंध अनाजमंडी में तीन लाख कट्टे गेहूं की आवक कम रही। यहां तक कि क्षेत्र के बड़े गांव में शुमार राहड़ा से 90 हजार कट्टे से घटकर इस बार आवक 20 हजार कट्टे तक सिमट कर रह गई। उन्होंने बताया कि अनाज ही नहीं पशुओं के लिए चारा तक नहीं बचा और गांव बिलौना व राहड़ा में एक-एक किसान की सदमें में मौत भी हो गई थी। इन पीड़ित परिवारों को भी एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग पत्र में उठाई गई है। उधर झींडा के साथ ही पहुंचे खेड़ी सर्फअली के किसान सलिंद्र सिंह ने बताया कि उनका भी करीब 20 एकड़ फसल में नुकसान हुआ तो वहीं झींडा ने कहा कि उनकी भी करीब 15 एकड़ फसल में नुकसान हुआ था।
विज्ञापन



सरकार ने नहीं ली सुध तो खुद करेंगे अनाज व पशु चारे की पहल
झींडा ने कहा कि सरकार ने खराब हुई फसल का ब्योरा जुटाया हुआ है। इसके बावजूद आचार संहिता के बाद भी पीड़ित किसानों की सुध नहीं ली गई तो किसान मुआवजा कमेटी हर किसान के पास सहायता के लिए अनाज व पशु चारे की ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पहुंचेगी। जिन गांवों में नुकसान हुआ है, उनमें राहड़ा, बिलौना, रत्तक, झींडा, चोचड़ा, लालैण, पंगाला, खिजराबाद, डेरा गामा, डेरा पंडोरिया, चौगामा, मर्दानखेड़ा, थल, बंदराला सहित अन्य गांव भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed