फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   family member seem to police station

शव के साथ परिजनों ने किया थाने का घेराव

Thu, 17 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 17 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
family member seem to police station
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : amar ujala
 खंड के गांव शहजादपुर में मंगलवार को हुई पूर्व सरपंच जोगिंद्रो देवी के पति की आत्महत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने शव के साथ बुधवार को लाडवा थाना में जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान आरोपी के पक्ष में लोगों के भी थाने में आने से मामला और ज्यादा गर्म हो गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में जमकर बवाल काटा। पुलिस की सूझबूझ के चलते दोनों पक्षों में टकराव होने से बच गया।
विज्ञापन

 
गांव शहजादपुर की पूर्व सरपंच जोगिंद्रो देवी के पति सोहन लाल का शव बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने सोहन के शव समेत लाडवा थाने में पहुंचकर जमकर बवाल काटा। पूर्व सरपंच जोगिंद्रो देवी, सुरेश कुमार, जोगिंद्र सिंह, जय सिंह, रामपाल, सचिन, ज्ञान सिंह, रघुबीर सिंह, धर्मपाल, जसपाल, केहर सिंह समेत दर्जनों महिलाओं एवं पुरुषों का कहना था कि वह तब तक थाने से नहीं हटेंगे, जब तक पुलिस आरोपी रामप्रसाद को गिरफ्तार नहीं कर लेती। लाडवा थाना प्रभारी कमलदीप राणा को उन्होंने शिकायत भी सौंपी।
विज्ञापन


वहीं, जब मृतक के शव को लेकर परिजन थाने में हंगामा कर रहे थे तो आरोपी रामप्रसाद के पक्ष में भी दर्जनों लोग थाने में पहुंच गए और उन्होंने भी लाडवा थाने में जमकर बवाल काटा। आरोपी के पक्ष में आए रामनाथ, रामचंद्र, बलविंद्र, मीना, विद्या, कमलेश, सुदेश, रामकुमार समेत अन्य लोगों का कहना था कि मृतक के परिजन रामप्रसाद को बेवजह तंग कर रहे हैं और मामले में फंसा रहे हैं। उन्होंने गांव के रणधीर सिंह तथा सुरेश कुमार पर आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच के पति सोहन की मौत इन दोनों की वजह से हुई है और अब खुद को बचाने के लिए मौजूदा सरपंच के ससुर रामप्रसाद को फंसाने का काम कर रहे हैं। वहीं दोनों पक्षों के थाने में आमने-सामने होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जिसके बाद स्वयं लाडवा थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने मृतक के परिजनों को समझाकर गांव के लिए रवाना किया और मृतक के शव का संस्कार करने के लिए परिजनों को मनाया। वहीं पुलिस ने एहतियात बरतते हुए एक टीम भी मृतक के परिजनों के साथ भेजी। पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद के पक्ष में आए लोगों से भी बातचीत की और उनको भी समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडवा थाना प्रभारी कमलदीप राणा से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर मंगलवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

बता दें कि मंगलवार को गांव शहजादपुर की पूर्व सरपंच जोगिंद्रो देवी के पति सोहन लाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जोगिंद्रो देवी व अन्य परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव की मौजूदा सरपंच के ससुर रामप्रसाद ने उसके पति सोहन लाल को प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed