फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   False information about road accident given to mislead the police

पुलिस को गुमराह करने के लिए दी सड़क हादसे की झूठी सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
False information about road accident given to mislead the police
पैसे के लेनदेन को लेकर संदीप के आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी के चलते आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई थी। संदीप की आरोपियों के साथ पुराने बस अड्डे के पास चल रही रामलीला में तकरार हुई थी। इसके बाद से आरोपी पारस सिनेमा के पास संदीप के आने की फिराक में थे। जैसे ही संदीप बाइक पर वहां पहुंचा आरोपियों ने उसे रोककर कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर हत्या कर दी। ये खुलासा इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी राहुल उर्फ गोलू वासी इंदिरा कॉलोनी ने पुलिस पूछताछ में किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें संदीप आंबेडकर चौक के समीप ही किराए पर अपने दोस्त के साथ होटल चलाता था। हमले के बाद आरोपी संदीप को उसकी बाइक के पास फेंककर फरार हो गए थे। वहीं पुलिस भी इस मामले को सड़क दुर्घटना समझ कर जांच कर रही थी, मगर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने संदीप के भाई प्रदीप हाल वासी सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र की शिकायत पर मामला दर्ज करके एक आरोपी राहुल उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

बाक्स
बनाई दुर्घटना की झूठी कहानी
पुलिस पूछताछ में आरोपी राहुल ने कबूल किया कि उन्होंने संदीप को शोरगिर बस्ती में बुलाया था। जिस समय वह आया तो उसने व उसके साथियों ने कुल्हाड़ी व ईंटों से संदीप को चोटें मारी थी। मामले को दबाने और कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को संदीप के एक्सीडेंट की झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed