फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fair-like atmosphere remained throughout the day at Brahmasarovar.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर पूरे दिन बना रहा मेले जैसा माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fair-like atmosphere remained throughout the day at Brahmasarovar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। माघ पूर्णिमा पर श्रद्वालुओं में उत्साह दिखाई दिया, जिसके चलते पवित्र ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र सरोवर पर पहुंचना शुरु हो गए थे और यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। इसके चलते ब्रह्मसरोवर के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा।
बुधवार पर जिले भर पर माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दान पुण्य किया गया। उसके बाद पूजा अर्चना की गई। उसके बाद दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के द्वारा पवित्र ब्रह्मसरोवर में आस्था की डुबकी लगाई गई उसके बाद पवित्र सरोवर के तट पर पूजा की गई वहीं उगते सूर्य को अर्घ्य भी दिया। पुराणों में महत्व है कि माघ पूर्णिमा पर स्नान करने का विशेष महत्व है। पुजारी राजेश शर्मा ने बताया कि माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं मंदिरों में पूजा की गई उसके बाद दान पुण्य किया गया।
विज्ञापन

पुराणों में मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र सरोवर में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ब्रह्मसरोवर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु अशोक ने बताया कि उनके साथ 100 लोग के दल बिहार से धार्मिक यात्रा पर निकला हुआ हैं। आज उनके साथ कुरुक्षेत्र पहुंचे श्रद्धालुओं के दल द्वारा जहां मंदिरों के दर्शन किए गए उसके बाद माघ पूर्णिमा पर पवित्र ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने के बाद पूजा अर्चना की गई। उधर माघ पूर्णिमा पर जगह-जगह भंडारे भी लगाए गए तो वहीं गुरुद्वारा छठी पातशाही में भी बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed