फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Exhibition was organised in the District Secretariat, DC observed it

Kurukshetra News: जिला सचिवालय में लगाई गई प्रदर्शनी, डीसी ने किया अवलोकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Exhibition was organised in the District Secretariat, DC observed it
कुरुक्षेत्र। देश में आपातकाल लगाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिसका बुधवार को जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में सरकार की ओर से सुशासन के लिए की गई नई पहल, संविधान व कानूनी अधिकारों की समझ को लोकप्रिय बनाने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता व जवाबदेही के लिए गए निर्णय को भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन

देश में प्राचीन काल से लोकतंत्र की जड़े विकसित होने से लेकर लोकतांत्रिक परंपराओं के मूल में बसे जन केंद्रित दृष्टिकोण व जनभागीदारी को प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। उपायुक्त ने कहा कि श्रेणी संघ में लोकतंत्र के महत्व व प्रतिनिधित्व के दिशा निर्देश देते हुए उथिरामेरुर के शिलालेख भी प्रदर्शित किए गए हैं। प्रदर्शनी में परामर्शी प्रथाओं में सामुदायिक भागीदारी से प्रभावित शासन, ग्रामीण व शहरी इलाकों में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र, स्वतंत्र भारत व संसदीय प्रणाली, आपातकाल से ठीक पहले की गतिविधियों व आपातकाल के दौरान देशवासियों पर किए गए अत्याचारों, विभिन्न जन आंदोलनों को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed