{"_id":"67a5122317d3155e7e0a765a","slug":"excitement-started-increasing-for-local-body-elections-potential-candidates-are-busy-in-strengthening-the-ground-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-131049-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बढ़ने लगी सरगर्मी संभावित उम्मीदवार जमीन मजबूत करने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बढ़ने लगी सरगर्मी संभावित उम्मीदवार जमीन मजबूत करने में जुटे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद के अध्यक्ष व पार्षदों के लिए सामान्य चुनाव के साथ-साथ लाडवा व इस्माईलाबाद नगरपालिका में उपचुनाव को लेकर इच्छुक लोगों ने मैदान में आने के लिए तैयारी तेज कर दी है।
चुनाव जंग जीतने के लिए हालांकि अभी नामांकन पत्र भरे जाने शुरू नहीं हुए लेकिन अभी से रणनीति के अनुसार जमीन मजबूत की जाने लगी है। वहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारी तेज कर दी गई है, जिसके चलते रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने इसके लिए वीरवार को आदेश जारी किए, जिसमें कहा है कि नगर परिषद थानेसर के लिए डीएमसी सतेंद्र सिवाच को रिटर्निंग अधिकारी व ईओ नगर परिषद राजेश कुमार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इसी तरह लाडवा नगर पालिका के लिए सीईओ केडीबी पंकज सेतिया को रिटर्निंग अधिकारी व नायब तहसीलदार लाडवा बलकार सिंह को सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा इस्माईलाबाद नगर पालिका के उप चुनावों के लिए शाहाबाद शुगर मिल के एमडी विरेन्द्र चौधरी को रिटर्निंग अधिकारी व बीडीपीओ इस्माईलाबाद अंकित को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।