{"_id":"62bf551388c4c05ae43ce844","slug":"exams-will-be-held-in-offline-mode-from-july-11-kurukshetra-kurukshetra-news-knl113300782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफलाइन मोड में 11 जुलाई से होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफलाइन मोड में 11 जुलाई से होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने यूजी, पीजी के द्वितीय सेमेस्टर की सीबीसीए व नॉन सीबीसीएस और चौथे सेमेस्टर के नॉन सीबीसीएस की परीक्षाओं संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए है। यह परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में 11 जुलाई से शुरू होंगी।
साथ ही जो छात्र कोविड-19 से पीड़ित हैं या उनमें लक्षण हैं, ऐसे परीक्षार्थी समय रहते उचित माध्यम से सहायक रजिस्ट्रार (कंडक्ट) को सीएमओ, एसएमओ की ओर से जारी टेस्ट रिपोर्ट व मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ अनुरोध प्रस्तुत करेंगे। उक्त परीक्षार्थी की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। यह जानकारी लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।
उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग, संस्थान, महाविद्यालय यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा की पूरी अवधि मतलब तीन घंटे के लिए उम्मीदवार की प्रॉक्टोरिंग की जा रही है। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल लाने की अनुमति होगी। छात्रों को यूनिट वाइज प्रश्नों को हल करने के बजाय किसी भी प्रश्न को हल करने की अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में फंसे विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प
केयू में पढ़ रहे ऐसे अफगानिस्तानी विद्यार्थी जो वीजा की समस्या के कारण वहां में फंस गए हैं, उनके पास केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा का विकल्प होगा। ऐसे परीक्षार्थियों को संबंधित विभाग, संस्थान, कॉलेज को एडवाइजर, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के माध्यम से अपना आवेदन देना होगा। ऐसे उम्मीदवारों की परीक्षा आयोजित करते समय, प्रश्न पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा और उत्तर पुस्तिकाएं गूगल फॉर्म के माध्यम से एकत्र की जाएंगी।