फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   exam,youth

पुरुष सिपाही पद का प्रश्न पत्र देख चक्करा गए अभ्यर्थी, हरियाणा से संबंधित एक-दो पूछे गए प्रश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
exam,youth
हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पुरुष सिपाही पद की लिखित परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी प्रश्न-पत्र देख चकरा गए। उनका कहना था कि दोनों सत्रों में प्रश्न-पत्र का न कोई पैटर्न था और न ही हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न। सुबह व शाम के सत्र में हरियाणा से संबंधित मात्र एक-दो प्रश्न पूछे गए। इससे पहले परीक्षाओं में हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधी 25 प्रश्न पूछे जाते रहे हैं।
विज्ञापन

उत्साह के साथ लिखित परीक्षा देने आए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से निराश होकर बाहर निकले। अभ्यर्थियों ने इससे युवाओं को गुमराह करने के साथ-साथ भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बताया। अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन

रविवार को कुरुक्षेत्र जिले के 60 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में हुई परीक्षा में 16 हजार 600 में से 13 हजार 437 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। सुबह के सत्र में 16 हजार 600 में से 6 हजार 741 उपस्थित और 9 हजार 859 गैर हाजिर रहे, जबकि सायंकालीन सत्र में 6 हजार 696 ने परीक्षा दी, जबकि 9 हजार 904 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, एचएसएससी की ओर से सुबह के सत्र में हरियाणा के किस जिले में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय है ? और सायं कालीन सत्र के अलग-अलग सेट में हरियाणा के पुलिस कर्मी को हाल ही में वीरता के लिए पुलिस पदक मिलने, चौ. चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति का नाम और हरियाणा की विविधीकरण योजना संबंधी प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा पांच-पांच प्रश्न हिंदी और 5-6 प्रश्न समाजशास्त्र और 3-4 प्रश्न बैंकिंग रीजनिंग से संबंधित पूछे गए।
अजय ने बताया कि वह परीक्षा देने के लिए पानीपत से सुबह छह बजे निकला था। परीक्षा सेंटर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहुंच गया था। परीक्षा में हरियाणा सामान्य ज्ञान का सिर्फ एक प्रश्न था, जबकि नेशनल व इंटरनेशनल सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी मुश्किल आए हुए थे।
महेंद्रगढ़ से परीक्षा देने आए अरविंद का कहना है कि इस इतनी दूर परीक्षाओं के सेंटर बनाकर सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। उन्हें रात गुरुद्वारा में बितानी पड़ी। परीक्षा का पैटर्न मीडियम आया हुआ था। इतिहास से मात्र दो प्रश्न पूछे गए थे। वहीं रीजनिंग के दस प्रश्न थे।
जींद से परीक्षा देने आए सोनू ने बताया कि इंटरनेशनल सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न आए हुए थे। इसी तरह एक प्रश्न आया हुआ था, जिसमें पूछा गया था कि संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस कब मनाया जाता है। इसके अलावा राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान में नागालैंड का स्थापना वर्ष पूछा गया था।

हिसार से परीक्षा देने आए सोनू ने बताया कि वह परीक्षा से एक दिन पहले ही कुरुक्षेत्र आ गया था। रात को जाट धर्मशाला में ठहरा और सुबह साढ़े आठ बजे परीक्षा सेंटर पहुंच गया। परीक्षा में अर्थशास्त्र के प्रश्न कठिन व ज्यादा पूछे गए थे। सामान्य कंप्यूटर के भी कई प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed