फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Exam tomorrow to test traffic rules

Kurukshetra News: यातायात नियमों की परख के लिए परीक्षा कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Exam tomorrow to test traffic rules
कुरुक्षेत्र। विद्यार्थियों की यातायात के नियमों के प्रति परख के लिए पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 12 नवंबर को कराई जाएगी। इस परीक्षा को कराने के लिए शिक्षा विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले स्तर में कक्षा एक से पांचवीं, दूसरे में छठी से आठवीं तथा तीसरे स्तर में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उपमंडल स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम रहे तीन विजेताओं को मंडल स्तर तथा मंडल स्तर के विजेता विद्यार्थियों को राज्य स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का मकसद बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इससे विद्यार्थियों को नियम समझने में आसानी होगी, क्योंकि बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। बच्चों को परीक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिला पुलिस ने शिक्षण संस्थानों में जाकर भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed