फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every house tricolor campaign will be run in the state from 13 to 15 August

Kurukshetra News: प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Every house tricolor campaign will be run in the state from 13 to 15 August
कुरुक्षेत्र। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पांच लाख राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बांटे जाएंगे। यह अभियान हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना के साथ देश के उन लोगों की यात्रा को याद कराना है, जिन्होंने इस महान राष्ट्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान को अपार सफलता मिली थी। इस वर्ष भी लोगों को 13 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस को उसी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) प्रदेश के गांव व शहर के हर राशन डिपो पर उपलब्ध होगा और कोई भी व्यक्ति राशन डिपो से झंडा ले सकता है जिसके लिए उसे प्रति झंडा 25 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तिरंगा हर भारतीय का गर्व है। प्रदेश के सभी नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाकर कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करें। तिरंगा भारत की आन-बान-शान है। इसलिए संयुक्त प्रयास से हमें इस अभियान को सफल बनाना है और नागरिकों में देशप्रेम की भावना का संचार करना है। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जाने वाले सभी कार्यक्रम उत्साह, एकता, राष्ट्रीय भावना व लोगों को साथ जोड़कर आयोजित किए जा रहे हैं। इस आयोजन से जुड़ना, इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना हम सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed