फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even defeat can be changed into victory with courage: Meera Gautam

हौसले से हार भी बदली जा सकती है जीत में : मीरा गौतम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Even defeat can be changed into victory with courage: Meera Gautam
कुरुक्षेत्र। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबो​धित करते प्रधानाचार्य बल
कुरुक्षेत्र। सोशल ऑर्गेनाइजेशन गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा संचालित शैक्षणिक एवं कॅरिअर ग्रुप सफलता मंत्र के तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा और संस्कार संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ. मीरा गौतम मुख्य वक्ता रहीं जबकि अध्यक्षता समाजसेवी गुलशन ग्रोवर ने की। संगोष्ठी में प्रधानाचार्य बलदेव राज सैनी, समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़, संरक्षक जितेंद्र बंसल, सफलता मंत्र ग्रुप इंचार्ज अमरजीत पांचाल और वरिष्ठ अधिवक्ता पृथ्वी नाथ गौतम ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षाविदों के परिचय उपरांत संगोष्ठी आरंभ हुई, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. मीरा गौतम ने कहा कि आधुनिक युग में युवा वर्ग विदेशों की ओर जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए अभिभावक व बच्चे हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन कई बार आशानुकूल परिणाम नहीं मिलते और बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। इस विषय पर विदेश भेजने वाले निजी संस्थान पूर्व में ही बच्चों की काउंसलिंग या अध्यात्म में अभ्यास करवाएं जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे हौसले से हार को भी जीत में बदल देंगे। संरक्षक जितेंद्र बंसल ने बताया कि सफलता मंत्र ग्रुप पूरी तरह से अपने नाम के अनुरूप समाज हित में कार्यक्रम कर रहा है।
विज्ञापन

आज के बच्चे शिक्षा तो बहुत ग्रहण करते हैं लेकिन उनमें संस्कारों का बहुत अभाव है। विद्यालय के पूर्व छात्र एवं कार्यक्रम संयोजक चंद्रमौलि गौड़ ने आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पूर्व छात्र परिषद गठन की घोषणा की, जिसमें इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। सफलता मंत्र ग्रुप द्वारा समय-समय पर सुलेख प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आचार्य सुभाष शास्त्री, भूपेंद्र भारद्वाज, राजबीर बैंस, ओमप्रकाश, तनवी जोशी, अनु अरोड़ा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बीएड ट्रेनिंग विद्यार्थी संदीप कुमार, मोहित,अमन कुमार, प्रियंका और स्वाति सहित वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed