फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even after four days there was no clue of the thieves

Kurukshetra News: चार दिन बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Even after four days there was no clue of the thieves
लाडवा। प्राचीन माता बाला सुंदरी मंदिर में गत सोमवार रात्रि चोरों ने मंदिर की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर माता के सोने व चांदी के जेवर और नगदी साफ कर दी। पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इस संबंध में गुरुवार को समाजसेवी संदीप गर्ग ने मंदिर जाकर पुजारियों से हाल चाल जाना और पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी हरिराम, भगतराम, सुरेंद्र जैनपुर आदि ने समाजसेवी संदीप गर्ग को जानकारी देते हुए कहा कि गत सोमवार रात्रि मंदिर की पीछे से दीवार को तोड़कर चोर मंदिर में घुसे थे। उन्होंने बताया कि मंदिर के कमरे से लगभग 13 तोले सोने का माता का मुकुट, एक सोने का टीका, एक सोने की नथ के इलावा भारी मात्रा में चांदी के जेवरात माता का बड़ा रानी हार, बड़े कुण्डल, चांदी का छतर, चांदी की ज्योत, चांदी के बड़े झुमके आदि लेकर फरार हो गए। चाेरी किए गए सामान की कीमत लगभग 25 लाख रुपए है। वहीं समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि आज महिलाएं व लोग रात के समय में भी अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं। अब चोर मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed