फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Energy writing test scheme will save energy and money

Kurukshetra News: ऊर्जा लेखन परीक्षण योजना से होगी ऊर्जा और पैसों की बचत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Energy writing test scheme will save energy and money
कुरुक्षेत्र। नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विभाग की ओर से अत्याधिक ऊर्जा खपत व बर्बादी के क्षेत्रों की पहचान करके ऊर्जा की बचत व बिजली बिल में पैसे की बचत के उद्देश्य से ऊर्जा लेखा परीक्षण की योजना चलाई जा रही है। इसमें सरकार की ओर से पात्र को अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के तहत सभी निजी, संस्थागत, औद्योगिक व कमर्शियल भवनों (जिनका बिजली का कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट या उससे अधिक है) को ऊर्जा लेखन परीक्षण करवाना जरूरी है। इस पर राज्य सरकार की ओर से एनर्जी ऑडिट की लागत का 50 फीसदी अनुदान जोकि अधिकतम 50 हजार रुपये तक का होगा। योजना के दिशा निर्देशानुसार दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना का लाभ राज्य के सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों को भी दिया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा एनर्जी ऑडिट की लागत का 100 प्रतिशत अनुदान योजना के दिशा निर्देशानुसार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का जल्द से जल्द लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के लिए नवीन व नवीनीकरण ऊर्जा विभाग एडीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed