फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   employees will settle complaints even on holidays

अब छुट्टी वाले दिन नप कार्यालय में आकर शिकायतें निपटाएंगे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
employees will settle complaints even on holidays
नगर परिषद कार्यालय में एनडीसी पोर्टल से संबंधित आ रही लोगों की शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी सेक्टर-17 के एससीओ मालिक एनडीसी की शिकायत लेकर जिला नगर आयुक्त से मिले थे। शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी शनिवार और रविवार को स्पेशल-डे बनाकर लंबित शिकायतों का समाधान करवाएं। इसके अलावा जितने शिकायतें लंबित थी और कितनी हल हुई इस की भी पूरा फीडबैक रविवार शाम तक उपलब्ध करवाई जाए। जो कर्मचारी अपने काम में लापरवाही करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए कर्मचारी अपना काम टाईम पर पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने वीरवार को नप अधिकारियों, कर्मचारियों की एक बैठक भी ली। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जिस शाखा काम पेंडिंग है, वे कर्मचारी शनिवार और रविवार को कार्यालय में आकर अपना काम निपटाएंगे। आमजन के लिए कार्यालय बंद ही रहेंगे, इसलिए आमजन वर्किंग-डे में ही काम कराने के लिए आएंगे। लोगों को ज्यादातर शिकायतें एनडीसी पोर्टल से संबंधित आ रही है। इसलिए इस पोर्टल पर जो स्थानीय स्तर की समस्याएं है, उन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही अधिकारियों से मिलकर किया जाए, वहीं जो समस्या मुख्यालय स्तर की है, उन्हें भी संबंधित अधिकारी के पास तुरंत भेजा जाए ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed