फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees reprimanded for negligence

Kurukshetra News: लापरवाही पर कर्मियों को लगाई फटकार

Mon, 18 May 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 May 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Employees reprimanded for negligence
कुरुक्षेत्र। वर्कशॉप में वाटर कूलर के निकट कीचड़ और गंदगी की ​स्थिति। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र डिपो महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने रविवार को जिले के चारों मुख्य अड्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मशाला सहित अड्डा परिसर में साफ-सफाई न होने लापरवाह कर्मचारियों को फटकार लगाई और बसस्टैंड को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने 12 मई के बाद 14 तारीख और 15 मई को कुरुक्षेत्र वर्कशॉप, पिहोवा सब डिपो, जीटी रोड स्थित शाहाबाद बस अड्डा तथा पिपली स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान मेन वर्कशॉप में सफाई व्यवस्था बदहाल दिखी। वाटर कूलर की निकट गंदगी की स्थिति रही। खराब बसों की सीटें, गियर बॉक्स, बॉडी पार्ट, रेड़िएटर इत्यादि कई तरह का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। गाड़ियों की धुलाई भी अच्छे से नहीं मिली। उन्होंने फोरमैन को तलब कर सख्त रवैया अपनाते हुए जवाब मांगा और सफाई पर विशेष ध्यान देने संबंधी निर्देश दिए। इसके अलावा फोरमैन नरेश कुमार, हेड मैकेनिक शीशपाल और राजेंद्र कुमार को कार्य में सुधार लाने को कहा। उन्होंने पिहोवा सब डिपो में भी गाड़ियों की निगरानी कर कर्मचारियों से बातचीत की। सवारियों को दिक्कत न आए, इसके लिए कड़ाई से निर्देश दिए। स्वच्छता संबंधी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। उपकेंद्र के हेड इलेक्ट्रीशियन सूरज प्रकाश और हेड फोरमैन मोहन को जरूरी सुझाव दिए। वहीं शाहाबाद और पिपली बस अड्डे पर भी जांच अभियान चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed