फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Election for 30 vacant posts of Panchayati Raj institutions on June 15, nomination till May 30

Kurukshetra News: पंचायती राज संस्थाओं के खाली 30 पदों पर चुनाव 15 जून को, 30 मई तक नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Election for 30 vacant posts of Panchayati Raj institutions on June 15, nomination till May 30
कुरुक्षेत्र। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के तहत 30 पद खाली हैं, इनमें एक सरपंच, दो पंचायत समिति सदस्यों और 27 पंच पद शामिल हैं। इसके लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नामांकन पत्र 30 मई तक सुबह 10 बजे से 3 बजे (29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) जमा करवाए जा सकते हैं। 31 मई को 10 बजे के बाद नामांकन पत्र की छंटनी होगी, दो जून को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है।
विज्ञापन

इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी और 15 जून को आठ बजे से लेकर सायं छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतदान समापन के बाद ही मतगणना का कार्य किया जाएगा। अगर किसी जगह पर रिपोल की जरूरत हुई तो उसके लिए 17 जून निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन



कहां पर कौन-सा पद खाली
जिरबड़ी गांव में सरपंच पद, लाडवा की पंचायत समिति सदस्य के वार्ड नंबर 15 और थानेसर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4 के पद खाली हैं। गांव अंथेरी में पंच का वार्ड नंबर चार, अटल नगर में पंच का वार्ड नंबर दो और सात, खेड़ी गदियां में पंच का वार्ड नंबर तीन, और चार, गांव जिरबड़ी में पंच का वार्ड नंबर तीन और सात, सुधपुर में पंच का वार्ड नंबर तीन, राम नंबर (ओ) में पंच का वार्ड नंबर छह, सुलतानपुर में पंच का वार्ड नंबर तीन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं झीवरेहड़ी में पंच का वार्ड नंबर पांच, थांदडा में पंच का वार्ड नंबर दो, सिंगपुरा में पंच का वार्ड नंबर चार, दिवाना में पंच का वार्ड नंबर 10, शाहपुर में पंच का वार्ड नंबर दो और तीन, मुकीमपुर में पंच का वार्ड नंबर दो, अभिमन्युपुर में पंच का वार्ड नंबर 18, बचगांव में पंच का वार्ड नंबर छह, सनहेडी खालसा में पंच का वार्ड नंबर छह, समसीपुर में पंच का वार्ड नंबर तीन, भैंसी माजरा में पंच का वार्ड नंबर पांच, हथीरा में पंच का वार्ड नंबर तीन, रामनगर-112 में पंच का वार्ड नंबर तीन, सैनी माजरा में पंच का वार्ड नंबर छह, बींट में पंच का वार्ड नंबर तीन के पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed