फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly death due to corona, 63 new infected including three innocent

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, तीन मासूमों सहित 63 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, 63 new infected including three innocent
Elderly death due to corona, 63 new infected including three innocent - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कोरोना महामारी तीसरी लहर जानलेवा साबित हो है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 74 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 373 तक पहुंच गया है। वहीं तीन मासूमों समेत 63 लोगों संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव रायपुर झांसा वासी 74 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि होने पर शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में 26 जनवरी को दाखिल कराया गया था। उसकी 28 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने तीन मासूमों सहित 63 मरीजों को कोविड की पुष्टि की है। जिले में अब 547 एक्टिव केस के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 26 हजार 67 तक पहुंच गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि जिले से अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 114 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। अभी तक आई रिपोर्ट में 10 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अभी तक लिए गए 661298 में से 634134 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 96.47 फीसदी और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.95 फीसदी पर पहुंच गया है। बताया कि आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1086 सैंपलों की जांच करने पर मंगलवार को 63 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 82 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 26 हजार 67 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 25 हजार 147 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया कि 478 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 69 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि बुधवार को 15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए 54 स्थानों पर कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी।

169 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 169 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के तहत जिले में 163 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed