फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight-year-old child dies after house's roof collapse

शोरगिर बस्ती में बारिश से गिरी छत, मलबे में दबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child dies after house's roof collapse
शुक्रवार दोपहर बाद आई बरसात से शेख चेहली मकबरा के पास शोरगिर बस्ती में एक विधवा के घर की छत गिर गई। हादसे के समय परिवार के दो बच्चे घर के अंदर ही खेल रहे थे। छत गिरने से दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे तथा मलबे के नीचे दबे दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। हादसा होने के बाद शोरगिर बस्ती में मातम छा गया। वहीं छत गिरने से बच्चे की मौत होने की सूचना पाकर विधायक सुभाष सुधा मौके पर पहुंचे और परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषण की। दूसरी ओर बच्चे की मौत के बाद से परिवार सदमे में हैं। शोरगिर बस्ती वासी मीरा ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। शुक्रवार को वह काम पर गई थी। दोपहर बाद जब बरसात आई, उस समय उसका आठ साल का बेटा वंश तथा उसके देवर का बेटा अमित दोनों ही घर के अंदर खेल रहे थे। बरसात के बाद अचानक घर की छत गिर गई, जिससे उसका बेटा वंश व अमित छत के मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने मलबे के नीचे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला, मगर छत के मलबे में दबने से उसके बेटे की मौत हो गई। बस्ती के लोग परिवार को हौसला दे रहे है। वहीं विधायक सुभाष सुधा ने एलएनजेपी अस्पताल में पहुंच कर घायल अमित का इलाज करवाया और खुद खड़े होकर सीटी स्कैन करवाया। इसके बाद सीएमओ को बच्चे का सारा इलाज निशुल्क करने के आदेश भी दिए। विधायक ने कहा कि मृतक के परिजन मजदूरी का काम करते है। विधायक ने संबंधित महकमे के अधिकारियों को आदेश दिए है कि शहर का सर्वे किया जाए और रिपोर्ट दी जाए कि किन-किन लोगों के मकान की हालत को खस्ता है।
विज्ञापन

मीरा ने रोते हुए बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले उसके पति सुरेश की मौत हो गई थी। सुरेश भी शहर की सब्जी मंडी में मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। अब परिवार पर दोहरी मार पड़ी है। पिता के बाद बेटे की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पड़ोसी उसे हौसला देने की कोशिश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed