{"_id":"61f9963c6116930f987b9c08","slug":"education-will-reach-door-to-door-with-the-start-of-digital-university-kurukshetra-kurukshetra-news-knl97699475","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल विश्वविद्यालय शुरू होने से घर-घर पहुंचेगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल विश्वविद्यालय शुरू होने से घर-घर पहुंचेगी शिक्षा
विज्ञापन
यूआईईटी में अमर उजाला संवाद में बजट पर चर्चा करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चौथा आम बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट में डिजिटल विश्वविद्यालय, शिक्षा और रोजगार आदि के संबंध में कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी सहित संस्थान के अन्य शिक्षकों ने बजट पर अपने-अपने विचार रखे। यूआईईटी से शिक्षक हरनेक सिंह सैनी का कहना है कि सरकार ने डिजिटलाइजेशन के मामले में सराहनीय कदम उठाए हैं। कहा कि कोरोना काल में पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। इसी को जेहन में रखते हुए सरकार ने एक क्लास-एक टीवी चैनल की व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई है।
निजी टेलीकॉम कंपनियों पर शिकंजा कसने की जरूरत : नवीन
शिक्षक नवीन का कहना है कि सरकार ने बजट में डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात कही है। सरकार की ओर से नेटवर्क मजबूत करने के साथ-साथ निजी टेलीकॉम कंपनियों पर शिकंजा भी कसने की जरूरत है। दिन प्रतिदिन बढ़ते रिचार्ज के दामों पर कंट्रोल करना चाहिए, ताकि गरीब विद्यार्थी भी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सके।
बेरोजगार युवाओं को थोड़ी राहत मिलने की जगी उम्मीद : अर्चित शर्मा
यूआईईटी से इंजीनियर अर्चित शर्मा का कहना है कि देश में बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है। सरकार ने इस बजट में आत्मनिर्भर भारत से 60 लाख युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर तैयार करने की बात कही है। इससे बेरोजगार युवाओं को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
डिजिटल एजुकेशन को प्रमोट करना अच्छा कदम : सौम्या
यूआईईटी की शिक्षिका सौम्या गोयल का कहना है डिजिटल एजुकेशन को प्रमोट करना सरकार का अच्छा कदम है, लेकिन देशभर के विश्वविद्यालयों में शिक्षा व शोध को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने की आवश्यकता है। बजट में सभी को टैक्स में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, जो नहीं मिली।
आयकर में नहीं मिली कोई छूट : वर्षा रानी
केेयू की शिक्षिका वर्षा रानी का कहना है कि आयकर में कोई छूट नहीं मिली है, जिसकी वजह से मध्यम वर्ग को मायूसी हाथ लगी है। हालांकि कॉरपोरेट को थोड़ी राहत दी गई है। कॉरपोरेट सरचार्ज 12 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने उठाए कई अहम कदम : प्रो. त्रिपाठी
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी का कहना है उनकी नजर में बजट काफी अच्छा रहा। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को खेलकूद के साथ-साथ शिक्षित करने के लिए 2 लाख आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की बात कही है। इसके साथ ही डिजिटल विश्वविद्यालयों से घर-घर शिक्षा पहुंचाने का कार्य सरकार करेगी।