फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

आयुष विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग के दूसरे चरण में विद्यार्थियों 58 सीटों पर दी प्रोविजनल अलॉटमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
education
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन ने काउंसलिंग के दूसरे चरण में एमडी/एमएस आयुर्वेद की 58 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रोविजनल अलॉटमेंट दे दी है। अब चयनित विद्यार्थी आयुष विश्वविद्यालय की ओर से उपस्थिति दर्ज कराने, दस्तावेज सत्यापन तथा ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए 24 फरवरी तक का समय दिया गया है। इसके पश्चात रिक्त सीट रहने पर तीन मार्च से काउंसलिंग का तीसरा चरण शुरू होगा। कुछ विद्यार्थियों को दूसरे चरण में भी सीट न मिलने से निराशा हाथ लगी है, लेकिन वे तीसरे चरण में दाखिला मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयुर्वेद में एमडी/एमएस की 65 सीट के लिए दूसरे चरण में आवेदन मांगे गए थे। इन सीटों पर 151 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 58 सीटों पर विद्यार्थियों को अलॉटमेंट दी गई। अब श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं भगवान धनवंतरी महाविद्यालय चंडीगढ़ के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 15 सीटें रिक्त हैं। इनमें से नौ सीट धनवंतरी महाविद्यालय और छह सीट श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय की शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ड्राफ्ट एंड काउंसलिंग कमेटी के संयोजक डॉ. आशीष मेहता ने बताया कि काउंसलिंग के दूसरे चरण में ऐसे आठ विद्यार्थियों ने अपग्रेडेशन के लिए आवेदन किया था, जो पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद आयुर्वेद के दूसरे विषयों में प्रवेश चाहते थे। उन आठ विद्यार्थियों को भी अपग्रेडेशन दी गई है। डॉ. मेहता ने बताया कि आयुर्वेद के स्नातकोत्तर में पहले चरण की काउंसलिंग में 37 सीटों पर 31 विद्यार्थियों को अलॉटमेंट दी गई थी।
विज्ञापन

सात सीट धनवंतरी महाविद्यालय चंडीगढ़ और 24 श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के अंतर्गत आती हैं। मगर पहले चरण के बाद आयुर्वेद के नौ विषयों में 52 सीटों पर आयुष मंत्रालय से एमडी कराने की अनुमति मिलने के बाद दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई। इसके चलते आठ विद्यार्थियों ने दूसरे चरण में अपग्रेड किया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन मार्च से तीसरा चरण शुरू होगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद दस्तावेज जांच करने के बाद 10 मार्च को सीट अलॉटमेंट की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed