फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   E-direction center line began in the token system, Kurukshetra

ई-दिशा केंद्र में शुरू हुआ ऑनलाइन टोकन सिस्टम

Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
E-direction center line began in the token system, Kurukshetra
ई ‌रिक्शा - फोटो : Amar Ujala
कुरुक्षेत्र के ई-दिशा केंद्र में फाइलें जमा कराने आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब आवेदनकर्ताओं को ई-दिशा केंद्र में एक ही काउंटर के भरोसे रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टोकन नंबर मिलने के बाद ई-दिशा केंद्र में किसी भी कंप्यूटर काउंटर पर फाइलें जमा करा सकेंगे। डीसी के निर्देश पर केंद्र में ऑनलाइन टोकन सिस्टम शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोगों को ज्यादा परेशानी न आए, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन टोकन सुविधा की शुरुआत की गई है। इस प्रक्रिया के बाद एसडीएम ऑफिस से संबंधित फाइलें जमा कराने वालों को जहां लंबी-लंबी कतारों में घंटों तक खड़ा रहने से छुटकारा मिलेगा, वहीं टोकन नंबर मिलने से ई-दिशा केंद्र में किसी भी कंप्यूटर काउंटर पर फाइलें जमा कराने की सहूलियत भी रहेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह टोकन प्लास्टिक या किसी धातु का नहीं है, बल्कि ई-दिशा केंद्र में सामने लगी स्क्रीन पर अंकों में दिखाई देगा। इसी के अनुसार लोगों को अपना नंबर ध्यान में रखकर बड़े सरल तरीके से किसी भी कंप्यूटर काउंटर तक जाना होगा और यहां बैठे कर्मचारी फाइलें जमा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कराएं टोकन के लिए रजिस्ट्रेशन, फिर स्क्रीन पर देखें नंबर
ई-दिशा केंद्र में टोकन जारीकर्ता रिंकू ने बताया कि आवेदन करने आए लोगों को सबसे पहले टोकन लेने के लिए फाइल का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर एक आनलाइन नंबर जारी होगा, जिसे टोकन की संज्ञा दी गई है। इसके बाद आवेदन करने वालों को काउंटर के सामने रखी कुर्सियों पर आराम से बैठना होगा। जैसे ही सामने लगी स्क्रीन पर टोकन नंबर आएगा तो उसी के आधार पर फाइलें जमा कराने को कंप्यूटर काउंटर तक पहुंचने की जरूरत होगी।  


आमजन की सुविधा के लिए शुरू किया टोकन सिस्टम: मलिक
थानेसर एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। इस सिस्टम के तहत एसडीएम ऑफिस से संबंधित जरूरी फाइलों को किसी भी काउंटर पर रेंडमली जमा किया जा सकेगा। डीसी के निर्देेश पर इस प्रक्रिया की शुरुआत की गई है, जिसका आमजन को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed