फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Duty imposed for legal awareness camp

लोगों को कानूनी तौर पर जागरूक करने के लिए लगाए जाएंगे शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Duty imposed for legal awareness camp
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजएम दुष्यंत चौधरी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैन इंडिया अभियान के तहत नागरिकों के लिए कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर एक से 12 नवंबर तक चलेंगे। इन शिविरों के लिए अलग-अलग पीएलपी और सक्षम युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। शिविरों में पीएलवी अलग-अलग विषयों पर कानूनी जागरूकता के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक से चार नवंबर तक जलबेडा, लोटनी, मलिकपुर, नैसी,शेरगढ, ठसकाली, इस्माइलाबाद, टबरा गांव में सक्षम सुषमा देवी ग्रामीणों को जानकारी देंगी। दो से आठ नवंबर तक अहमदपुर, अटवान, चनारथल, चढुनी जाटान, धंतौडी, डीग, डोला माजरा, कतलहेडी, खानपुर जाटान, खेडा, रत्नगढ, शरीफगढ, तीगरी, सुढपुर में सक्षम सोनिया कानूनी अधिकारों के बारे में बताएंगी। तीन से 10 नवंबर तक बसंतपुर, ढल्ला माजरा, जलबेहडा, मंदहेडी, ठसकाली, बीजडपुर, गोलपुरा, कलसाना, कलसानी, कठवा, मामूमाजरा, नगला, नई बस्ती, नलवी, तंगौर, तंगौरी में पीएलवी कमल कुमार और चार से 9 नवंबर तक गांव छपरा, छपरी, डीग, डंगाली, जंदहेडी, खरींडवा, रत्नगढ, यारा, यारी, बुआवा, बुआवी, बेरथला, बेरथली में सक्षम दीपिका ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। पांच से नौ नवंबर तक गांव धीरपुर, कनीपला, रत्न डेरा, सराय सुखी, खानपुर कोलिया, शादीपुर शहींदा, सिरसला, अढोनी, अढोनी, संभालखी, त्यौडा में सक्षम नीलम और छह से 11 नवंबर तक गांव बाबैन, भगवानपुर, बींट, कलाल माजरा, कसीथल, मरचेहडी, रामनगर, रामपुरा, टाटका, टाटकी, त्यौडी, ईशरगढ़ में सक्षम मीना रानी ग्रामीणों को जागरूक करेेंगी। सात से 10 नवंबर तक बीबीपुर, दयालनगर, ढकाला, मदनपुर, मलिकपुर, मोहनपुर, सुरतपुर, सुलखनी में सक्षम नीलम देवी शिविर में कानून से संबंधित जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed