फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to the intervention of the government, 16 youths released from jail in Libya

जल्द वतन वापसी की उम्मीद: सरकार के दखल से लीबिया की जेल में बंद हरियाणा-पंजाब के 12 युवकों सहित 16 युवा रिहा

Sun, 30 Jul 2023 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 11:12 PM IST
सार

युवक लीबिया की राजधानी ट्राइपोलि की जेल में बंद थे। हरियाणा-पंजाब के 12 युवकों के साथ अन्य चार युवकों की जानकारी मिली है। जल्द वतन वापसी की उम्मीद है। छह फरवरी को एजेंट के माध्यम से रवाना हुए थे।, पता न लगने से परिजन परेशान थे। 

विज्ञापन
Due to the intervention of the government, 16 youths released from jail in Libya
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

लीबिया में लापता हुए हरियाणा-पंजाब के 12 युवकों के साथ अन्य चार युवकों के परिजनों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के दखल के बाद लीबिया की सरकार ने ट्राइपोलि की जेल में बंद भारत के 16 युवकों को शनिवार को रिहा कर दिया है। यह युवक पिछले करीब चार माह से लीबिया की राजधानी ट्राइपोलि की जेल में बंद थे, जिनके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब इनके जल्द वतन वापसी की उम्मीद है। जेल से रिहा होने के बाद उनको भारत लाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।

विज्ञापन


पिहोवा की पूजा कॉलोनी के एजेंट मदन लाल ने हरियाणा-पंजाब के 12 युवकों को इटली भेजने के लिए छह फरवरी को अमृतसर के एयरपोर्ट से दुबई भेजा था। यहां से आरोपी ने अपने डॉन्करों के माध्यम से सर्बिया भेजने का प्रयास किया, मगर लीबिया में कई दिन फंसे रहने के बाद वहां की पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। इस दौरान उनका अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो रहा था। इससे परिजन बेहद घबराए हुए थे।
विज्ञापन


उधर, आरोपी मदन लाल ने पीड़ित युवकों से मारपीट की वीडियो परिजनों को दिखाकर आगे निकालने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए थे। ऐसे में परेशान परिजनों ने युवकों की वतन वापसी के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा के जरिए सीएम मनोहर लाल से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों ने गृह मंत्री अनिल विज से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद मामला विदेश मंत्रालय तक पहुंचा। लंबी चली प्रक्रिया के बाद शनिवार को इन युवकों की रिहाई संभव हो पाई है। इसके बाद युवकों ने अपने परिजनों से मोबाइल पर बातचीत भी की है, जिससे परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई है।

उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार जताया है। हालांकि अभी सभी युवक लीबिया में ही मौजूद हैं, क्योंकि उनका पासपोर्ट डॉन्करों ने छीन लिए थे। अब उनको आपातकालीन पासपोर्ट बनवाकर वापस भारत लाया जाएगा।


कुरुक्षेत्र के चार, करनाल व अंबाला के एक-एक तथा पंजाब के छह युवक शामिल
लीबिया में फंसे युवकों में जिला कुरुक्षेत्र के चार युवक परमजीत सिंह निवासी रामगढ़ रोड, रोहित कुमार निवासी गुमथला गढू, अंकुर निवासी बड़ाम, राहुल शर्मा निवासी बाखली शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला के अमली निवासी जसबीर सिंह, करनाल के मधुबन निवासी राहुल कुमार फंसे हैं। जबकि पंजाब के अनमोल सिंह, अजय, संदीप, अशाेक, सुखविंद्र व टोनी भी रिहा हुए युवकों में शामिल हैं। इसके अलावा लीबिया से चार अन्य युवक भी रिहा हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed