{"_id":"657cb97fe1b1f58f580b42ea","slug":"due-to-international-geeta-seminar-holiday-in-kuvi-on-sunday-will-be-cancelled-will-remain-a-working-day-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-10311-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के चलते रविवार को कुवि में छुट्टी रहेगी रद्द, रहेगा कार्यदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी के चलते रविवार को कुवि में छुट्टी रहेगी रद्द, रहेगा कार्यदिवस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के थर्ड गेट का दृश्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में 17 दिसंबर को वसुधैव कुटुंबकम श्रीमद्भगवद् गीता और वैश्विक एकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस संगोष्ठी में दुनिया के अलग-अलग देशों से व भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले विद्वान इसमें हिस्सा लेंगे। आठवें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव व कुवि में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे, जिसे लेकर कुवि प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा तैयारी जोरों पर है।
संगोष्ठी में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद व उच्च शिक्षामंत्री मूलचंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर सुरक्षा कमेटियों का गठन किया गया है, सभी गेट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं तो वहीं वीआईपी रोड पर भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि संगोष्ठी के प्रतिभागियों, आमंत्रित मेहमानों को पास दिए जाएंगे। पास होने पर ही यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम हॉल में प्रवेश मान्य होगा। उन्होंने बताया कि कैंपस में दो पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, यूनिवर्सिटी कॉलेज मैदान और कॉमर्स विभाग के सामने पार्किंग पर ही साधन खड़े कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अपने विभागों में ही अपने वाहन पार्क करने होंगे। उप-राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए कैंपस में कई चरणों में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इसी के साथ प्रोक्टोरियल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के लिए भी आईडी पास बनाए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर तैनात स्टाफ के लिए अलग रंग के पास बनाए गए हैं। पास बनाने के कार्य में सुरक्षा कमेटी की टीम दिन-रात लगी हुई है। लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि बिना आईडी के ऑडिटोरियम हॉल में किसी भी तरह का प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुवि के सभी कर्मचारी एवं स्टाफ सदस्य व विद्यार्थियों को अपना यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड भी साथ रखना जरूरी है।
कुवि में 17 दिसंबर को होगा कार्यदिवस
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन पर कार्य दिवस के रूप में मनाने की अधिसूचना जारी की है।अधिसूचना में विभागों के अध्यक्ष, निदेशक, संकाय सदस्य, अनुसंधान विद्वान यूटीडी, संस्थानों, केंद्रों से भी उद्घाटन सत्र में भाग लेने के लिए सूचना दी गई है। इसी के साथ ही विश्वविद्यालय के शोधार्थियों, एनएसएस, एनसीसी, वाईआरसी स्वयंसेवक और यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी के कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों और शिक्षक भी सेमिनार के उद्घाटन सत्र में शामिल होने की सूचना दी गई है।