फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DSP visited Ban, Badshami, Mehra and Bakali villages and made people aware against drug addiction.

Kurukshetra News: डीएसपी ने बन, बडशामी, मेहरा व बकाली गांवों का दौरा कर लोगों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
DSP visited Ban, Badshami, Mehra and Bakali villages and made people aware against drug addiction.
लाडवा। डीएसपी रणधीर सिंह ने बन, बडशामी, मेहरा व बकाली गांवों का दौरा कर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। बैठक में गांव के सरपंच, पंचायत सदस्य व मौजिज व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने गांव वासियों की समस्याओं को सुना और उनका निदान करने का आश्वासन दिया। आमजन से बात करते हुए उप पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने कहा कि पुलिस और आमजन अगर तालमेल के साथ कार्य करें तो अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांव में आपसी भाईचारा वा सौहार्द बना कर रखें।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान बैठक में मौजूद व्यक्तियों को कहा कि यदि गांव में कोई व्यक्ति नशा करता है या बेचता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को 74969-85327 दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में यदि कोई व्यक्ति चोरी का सामान बेचता या खरीदता है तो उसकी भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त उन्होंने साइबर अपराध से बचने के बारे में भी जागरूक किया और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, सरपंच व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed