फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DSP heard the problems of shopkeepers

Kurukshetra News: डीएसपी ने सुनीं दुकानदारों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
DSP heard the problems of shopkeepers
इस्माईलाबाद। यातायात जागरूक पखवाड़े के अंतर्गत डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह ने इस्माईलाबाद की नई मार्केट का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों से उनकी समस्याएं सुनी और कहा कि सभी दुकान अपनी दुकानों में व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए ताकि बढ़ रहे क्राइम पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे होने से अपराधी को पकड़ने में जहां एक तरफ आसानी होती है वहीं अपराधी के खिलाफ पुख्ता सबूत भी मिल जाता है। उन्होंने सभी दुकानदारों से आह्वान किया कि दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना बेहद जरूरी है। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड का दौरा भी किया और कहा कि वाहन चालक अपने वाहन को अच्छी तरह से लॉक लगाए।
विज्ञापन

अच्छी तरह से लॉक न लगाने व वाहन लॉक न होने से वाहन चोरी हो रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। फोन का इस्तेमाल करने से ध्यान बंट जाता है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। अपने साथ साथ दूसरे के जीवन के महत्व को भी समझे और यातायात नियमों का पालन करें। इस मौके पर उनके साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed