फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drunkenness is destroying life, Kurukshetra

नशा कर रहा जीवन का नाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Drunkenness is destroying life, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उदयन शालिनी फैलोशिप ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की। मुख्य वक्ता डॉ. सुषमा शर्मा व लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की काउंसलर डॉ. सोनिया सतीजा रहीं। डॉ. सतीजा ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर उसके जीवन का नाश कर रही है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे का सेवन करअपने आज को बर्बाद कर रही है। विशेष रूप से लड़के इसका ज्यादा सेवन कर रहे हैं। फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों से लेकर स्कूल और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक के लिए यह एक गंभीर समस्या है। उन्होंने बताया कि लड़के ही इसका शिकार नहीं हो रहे हैं आज के समय में बहुत सी लड़कियां भी इन जहरीले पदार्थों का सेवन करती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बड़ी संख्या में बड़े और बच्चे नशा करते हैं। अज्ञानता के अभाव से चे उस दलदल में फंसते जा रहे हैं। इसलिए हमें जरूरत है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि वह ऐसे नशीले पदार्थों का प्रयोग न करें। डॉ. सुषमा शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है जागरूकता फैलाकर समाज में बढ़ रहे नशे जैसी खतरनाक बीमारियों से देश को मुक्ति दिलाना है। इस कार्यशाला में असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर निशा की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed