फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drugs were hidden in the forest, one accused was arrested

Kurukshetra News: जंगल में छिपाया था नशीला पदार्थ, एक आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drugs were hidden in the forest, one accused was arrested
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक व्यक्ति को 32 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने गांव के जंगल में नशीला पदार्थ छिपा रखा था। इसकी भनक लगते ही एएनसी सतर्क हो गई और आरोपी की निशानदेही पर चूरापोस्त बरामद कर लिया। आरोपी विक्रम सिंह निवासी इशरहेड़ी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव इशरहेड़ी के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विक्रम सिंह डोडा व चूरापोस्त का सेवन करता है। विक्रम सिंह ने काफी मात्रा में डोडा व चूरापोस्त कहीं से मंगाकर इशरहेड़ी के जंगल में छिपाकर रखा है। कुछ समय बाद विक्रम सिंह जंगल से नशीला पदार्थ लेकर गांव की तरफ आएगा। सूचना पर टीम सतर्क हो गई और गांव के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरु कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने आरोपी को रोककर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना बाबैन में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed