फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drone will prepare map for the development of Thanesar, Kurukshetra

थानेसर के विकास के लिए ड्रोन से तैयार होगा नक्शा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Drone will prepare map for the development of Thanesar, Kurukshetra
अपने निवास पर अधिकारियों की बैठक लेते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब थानेसर शहर का योजनाबद्ध तरीके से विकास करने के लिए ड्रोन से नक्शा तैयार होगा। इसके लिए पांच ड्रोन से पूरे शहर का नक्शा तैयार किया जाएगा। ड्रोन को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। कार्य की शुरुआत के लिए तीन ड्रोन शहर पहुंच भी चुके हैं।
खास बात यह है कि प्रदेश में मैपिंग का कार्य थानेसर शहर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर निकाय विभाग हरियाणा और याशी कंसलटेंसी कंपनी के बीच में अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के अनुसार प्रदेश के 18 शहरों में मैपिंग का कार्य किया जाएगा। सोमवार को विधायक सुभाष सुधा ने अपने आवास स्थित कार्यालय पर याशी कंसल्टेंसी कंपनी के अधिकारियों से पूरी जानकारी हासिल की। विधायक ने कहा कि ड्रोन के जरिये सर्वे कार्य में कंपनी को नगर परिषद की तरफ से हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस विभाग से अनुमति जारी करने बारे भी संबंधित अधिकारियों से बातचीत की है।
विज्ञापन

फीडबैक के बाद थानेसर में तीन कर्मचारी तीन ड्रोन के साथ पहुंच चुके हैं। दो कर्मचारी भी दो ड्रोन के साथ जल्द ही पहुंचेंगे। इस कार्य को आगामी एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास है कि आने वाले समय में सभी शहरों को विकास, जिसमें पीने के पानी की सप्लाई व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था, शहरी यातायात, शहरों में भवनों और व्यवसाय से संबंधित कार्य आदि किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि लोगों के जीवन को सुगम बनाया जाए और अच्छी गुणवत्ता का इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाए। पुलिस से अनुमति मिलते ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शहरी निकाय विभाग के आदेशानुसार कंपनी प्रदेश के 18 शहरों के करीब चार हजार स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र के नक्शे तैयार करेंगी। इसमें थानेसर शहर में 238.60 स्केयर किलोमीटर क्षेत्र का ड्रोन से नक्शा तैयार करेगी। इसमें खाली भूमि, बंजर भूमि आदि को भी चिह्नित किया जाएगा। इस शहर का नक्शा तैयार होने के बाद कंपनी उसे शहरी निकाय विभाग हरियाणा को सौंप देगी। सरकार मैपिंग के अनुसार शहरों का विकास कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed