फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dream come true, home became your own

साकार हुआ सपना, घर हुआ अपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Dream come true, home became your own
कुरुक्षेत्र।लाडवा में प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत महिला लाभार्थी को घर की चाबी भेंट करते सा? - फोटो : Kurukshetra
अमृत महोत्सव की कड़ी में मंगलवार को लाडवा उपमंडल के लोगों का अपना घर होने का सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने पात्र लोगों को घरों की चाबियां सौंपी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के उपरांत सांसद, प्रदेश महामंत्री व नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने पात्र लोगों के घरों का भ्रमण किया और मिठाई खिलाकर बधाई भी दी। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अपना संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाडवा में कई लोगों के घर देखने का अवसर मिला। सरकार की मदद से सुविधाजनक माडर्न हाउस बनकर तैयार हुए हैं। प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से लाडवा के लोगों का अपना घर होने के सपने साकार हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को 2 लाख 50 हजार रुपये की ग्रांट दी जाती है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम विनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 493.50 लाख की राशि की जा चुकी है जारी
एडीसी अखिल पिलानी ने कहा कि नगर पालिका लाडवा की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कुल 493 लाख 50 हजार रुपये की राशि पात्र लोगों को जारी की जा चुकी है। इस राशि में से पहली किस्त के रूप में 217 लाभार्थियों को 217 लाख, दूसरी किस्त के रूप में 188 लाभार्थियों को 188 लाख और तीसरी किस्त के रूप में 78 लाभार्थियों को 156 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इसी प्रकार योजना के तहत मकान के नव निर्माण व रिपेयर के लिए पहली किस्त के रूप में 9 लाभार्थियों को 5 लाख 40 हजार, दूसरी किस्त के रूप में 188 लाभार्थियों को 3 लाख 88 हजार और तीसरी किस्त के रूप में 156 लाभार्थियों को 1 लाख 50 हजार रुपये की राशि सहित कुल 4 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed