{"_id":"67e85079c788818e080aa76f","slug":"dr-shyam-gave-voice-to-haryana-state-song-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133486-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: डॉ. श्याम ने हरियाणा राज्य गीत को दी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: डॉ. श्याम ने हरियाणा राज्य गीत को दी आवाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा, पावन धरती वेदों की, जहां हुआ हरि का आणा हरियाणा राज्य गीत में अपनी मधुर आवाज देकर डॉ. श्याम शर्मा ने न केवल कुरुक्षेत्र का बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया है।
डॉ. श्याम शर्मा ने बॉलीवुड के मशहूर गायक कैलाश खेर सहित सैकड़ों गायकों की आवाज को टक्कर दे अपनी मधुर आवाज तीन मिनट के गीत को दी है, जिसे पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा द्वारा लिखा गया है।
डॉ. श्याम ने बताया कि राज्य गीत पर कार्य 2021 में शुरू हुआ था, जिसे 2025 में विधानसभा में मंजूरी मिली। तीन साल बाद उन्हें मेहनत का हसीन तोहफा मिला है। इस गीत को सैकड़ों गायकों ने अपनी आवाज दी थी। उन्होंने बताया कि जब विधानसभा में उनके द्वारा गाया गीत गूंजा तो वे भावुक हो उठे। इसे अपने जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया। वह कैथल के देवबन के स्थायी निवासी है।