फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dr. JB Goyal receives Padma Shri award from President

केयू के हिंदी विभाग के प्रोफेसर रहे डॉ. जेबी गोयल को राष्ट्रपति से मिला पद्मश्री पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dr. JB Goyal receives Padma Shri award from President
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. जेबी गोयल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भारत के उच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। जानकारी के अनुसार हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं यूजीसी एमिरेट्स फेलो प्रो. जेबी गोयल की 30 से अधिक पुस्तकें और 200 शोध-पत्र एवं निबंध प्रकाशित हो चुके हैं। पिछले 70 वर्षों में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में प्रो. गोयल हिंदी के अकेले विद्वान हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है। प्रो. गोयल की अनेक पुस्तकें पंजाब, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, पंजाब भाषा विभाग, हरियाणा साहित्य अकादमी, ग्रंथ अकादमी, हरियाणा उर्दू अकादमी, गुरु गोविंद्र सिंह फांउडेशन, चंडीगढ़ एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर आदि प्रतिष्ठित शोध संस्थानों से प्रकाशित हुई। प्रो. गोयल के शोध पत्र एवं निबंध देशभर की लगभग 40 पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। प्रो. गोयल ने 17वीं से 19वीं सदी तक की गुरुमुखी लिपि में रचित हिंदी की बेशुमार और बेशकीमती काव्य कृतियों का उत्खनन, विवेचन एवं मूल्यांकन किया है, जिसने हिंदी साहित्य जगत सर्वथा अपरिचित था।
विज्ञापन

इनमें ब्रजभाषा में रचित 60000 छंदों का एक श्रेष्ठ महाकाव्य वाल्मीकि रामायण तथा श्रीमद्भागवत पुराण का भव्य पद्यानुवाद शामिल है। हिंदी साहित्य के इतिहास में इनके नाम तक दर्ज नहीं है। इससे हिंदी साहित्य की अतुलनीय श्रीवृद्धि हुई है और उन्होंने हिंदी साहित्य के इतिहास को नए आयाम व नई अवधारणाएं दी हैं। प्रो. गोयल ने गुरु नानक देव, गुरु अर्जुन देव, गुरु तेग बहादुर एवं गुरु गोबिंद सिंह सहित 16वीं से 19वीं शती के संपूर्ण सिख साहित्य पर अत्यंत महत्वपूर्ण विशाल एवं मौलिक शोध तथा लेखन कार्य किया है, जिसे सिख मत के मूर्धन्य विद्वानों, बुद्धिजीवियों एवं सिख समाज ने बहुत समादृत किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. जेबी गोयल को बधाई देते हुए कहा कि यह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पूरे शिक्षक समाज के लिए यह गौरव के क्षण हैं। पूरे समाज व विश्वविद्यालय को प्रोफेसर जेबी गोयल पर गर्व है। इससे हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed