फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Double engine government is doing development work equally in the entire state: Naib Saini

पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Double engine government is doing development work equally in the entire state: Naib Saini
लाडवा ।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम कर रही है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को उनकी योग्यता अनुरूप नौकरी मिली है। युवाओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

मुख्यमंत्री सैनी गत देर रात्रि लाडवा में श्री राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा ब्रह्मा मंदिर में आयोजित भगवान भोलेनाथ का भस्म श्रृंगार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना है। आज केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों को मिल रहा है। लोगों का जीवन सुखमय हुआ है, उन्हें अब अपने कार्यों के लिए लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन प्रक्रिया से कार्यों में पारदर्शिता आई है तथा लोगों को समय रहते योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा करने का काम किया है। आज सरकारी अस्पतालों व निजी संस्थानों में डायलसिस की मुफ्त सुविधा मिल रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने वाला हरियाणा पहला राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व गरीब लोगों को उनके घर बनाने के सपने को भी पूरा करने का काम किया जा रहा है। योजना के मुताबिक पात्र 15230 लाभार्थियों को 30 गज के प्लाट उपलब्ध करवाए गए हैं। समिति के उपप्रधान नरेश गर्ग ने समिति की ओर से मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नपा चेयरमैन साक्षी खुराना व भाजपा नेता नीरज के निवास स्थान पर पहुंचकर हलके के विकास के बारे में चर्चा भी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुशील राणा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, नगरपालिका प्रधान साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, समिति प्रधान राजेश वर्मा, अमित सिंघल, जोगध्यान, अनिल मलिक, राकेश गर्ग, विपिन शर्मा, देवराज, इशू कंबोज, अरुण करुडवाल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed