फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dopahar dhalate hee doguna ho jaata hai sardee ka sitam, aath din se nahin hue sooryadev ke darshan

दोपहर ढलते ही दोगुना हो जाता है सर्दी का सितम, आठ दिन से नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
dopahar dhalate hee doguna ho jaata hai sardee ka sitam, aath din se nahin hue sooryadev ke darshan
कुरुक्षेत्र। लगातार आठवें दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी और पूरे दिन ठंड बरकरार रही। शाम ढलते ही ठंड का सितम दोगुना हो गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। हालांकि शीतलहर और ठिठुरन के कारण लोगों को तापमान शून्य डिग्री से नीचे महसूस हो रहा था।
विज्ञापन

हड्डियां जमा कर देने वाली ठंड से पिछले एक सप्ताह से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग ठंड से बचने के लिए अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड के कारण शहर के सभी पर्यटन स्थलों की चहल-पहल नाममात्र है। हालांकि गर्म कपड़ों की दुकानों पर बिक्री बढ़ गई है। लोग गर्म वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं। ठंड के आलम को देखते हुए लोग सड़क पर दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाले कम ही नजर आ रहे हैं। वहीं शाम ढलते ही ठंड का सितम दोगुना हो रहा है। हालांकि धुंध नहीं पड़ने से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के अंत में बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए नियमित रूप से गरारे करते रहें। कहा कि गर्म कपड़े पहनें, सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर कम निकलें। गर्म पानी का सेवन करें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष रूप से ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed