फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Doorstep delivery reduces the risk of losses for farmers: Agriculture Minister

किसानों के नुकसानों के जोखिम को कम करती है डोर स्टेप : कृषि मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Doorstep delivery reduces the risk of losses for farmers: Agriculture Minister
पिहोवा। गांव चनालहेड़ी में मंदिर निर्माण कार्य का उद्दघाटन करते  कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। व
पिहोवा। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि डोरस्टेप पॉलिसी मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक स्कीम है जिसका उद्देश्य किसानों तक उनकी फसल बीमा पॉलिसियों को सीधे उनके द्वार तक पहुंचाना है। वे बुधवार को उपमंडल पिहोवा के गांव चनालहेड़ी में किसानों से खरीफ फसल के सिलसिले संबंधित रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना। इसके अतिरिक्त उन्होंने गांव में माता के मंदिर के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि डोरस्टेप पॉलिसी मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ किसानों को सशक्त बनाने, बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करने में मदद करता है जिससे खेती को सुरक्षित और किसानों की आय को स्थिर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी को प्रभावित किसानों के घर द्वार तक पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त किसानों को फसल बीमा योजना के लाभों और प्रक्रिया के बारे में जागरूक करके सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पॉलिसी किसानों की फसल के नुकसान के खिलाफ व्यापक बीमा कवरेज प्रदान करती है। किसानों को फसल बीमा के महत्व, दावा राशि की गणना और योजना के लाभों के बारे में भी विस्तृत में बताकर इसका लाभ किसानों को दिया जाता है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें और नकली बीज का प्रयोग न करें। नकली बीज का प्रयोग करने वाले को पांच साल तक की सजा और पांच लाख जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली को न जलाए। फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

पिहोवा। गांव चनालहेड़ी में मंदिर निर्माण कार्य का उद्दघाटन करते  कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। व

पिहोवा। गांव चनालहेड़ी में मंदिर निर्माण कार्य का उद्दघाटन करते  कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। व

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed