फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District's recovery rate 98.39, now only one active case

जिले का रिकवरी रेट 98.39, अब मात्र एक सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
District's recovery rate 98.39, now only one active case
कुरुक्षेत्र जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के लिए गए कुल 1809 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 1723 और रैपिड एंटीजन के 86 सैंपल शामिल थे।
विज्ञापन

जिले में अब तक 22128 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21771 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अब जिले में मात्र एक पॉजिटिव मरीज अस्पताल में दाखिल है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र कोरोना से मुक्ति के लिए तेजी से कदम बढ़ा रहा है। अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 87 हजार 14 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी तक लिए गए 510469 में से 487014 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब जिले का रिकवरी रेट 98.39 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.35 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना केस की रिकवरी के बाद गांव नलवी में बनाए गए एक कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है। डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केस की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। इसी तरह से गांव नलवी में कोरोना केस की रिकवरी के बाद बनाए गया एक कंटेनमेंट जोन हटा लिया गया है। हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी। सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने सहित कोरोना बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed