{"_id":"6797ea991b69ef8d6d08dd11","slug":"district-bar-association-celebrated-republic-day-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130590-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिला बार एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिला बार एसोसिएशन ने मनाया गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र जिला बार एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन केके कौशिक की अध्यक्षता।में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काफी अधिवक्ताओं ने भाग लिया व चेयरमैन केके कौशिक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सभी ने 76 वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी। अधिवक्ता अंकित गुप्ता ने भी विचार सांझा किए। मंच संचालन अंकित गौतम ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मनोज वशिष्ट, राजेंद्र जुनेजा के साथ मेहर सिंह मलिक, जय नारायण शर्मा, गजे सिंह, धर्मेंन्द्र अत्रि, सहदेव व विजेंद्र बांगड़ इत्यादि भी मौजूद रहे।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग मनाया गया गणतंत्र दिवस
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में प्रेरणा संस्था के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। वृद्धाश्रम को तिरंगे झंडों से सजाया गया। वृद्धाश्रम में स्थित शहीद स्मारक को भी फूलों की मालाओं से और तिरंगे गुब्बारों से विशेष रूप से सजाया गया। वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग और प्रेरणा सदस्य मस्ती में नजर आए, सभी के हाथों में तिरंगे थे।
प्रेरणा के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंह सिंगला ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अति प्रसन्नता का दिन है। आज के दिन ही हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। इस मौके पर वार रिटर्न वेरियस संगठन के फौजी उपस्थित रहे और संगठन के अध्यक्ष पवन सैनी ने कहा कि जब भी प्रेरणा में देशभक्ति का कोई कार्यक्रम होता है हमारे संगठन सदा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी नजर आता है।
विज्ञापन
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत थानेसर के अंतर्गत संचालित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में 76 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसमें सरस्वती वंदना, भांगड़ा, हरियाणवी नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किए गए। संस्था के प्रधान सत्यप्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर छात्रों की मार्च पास्ट द्वारा सलामी ली एवं अंशुल बंसल, अशोक गर्ग, राजकुमार मित्तल, अश्विनी जिंदल, राजेश सिंगला, विकास बंसल सहित दोनों विद्यालय के प्रधानाचार्या डाॅ. अमिता शर्मा तथा रुचिका बंसल द्वारा खुले आसमान में गुब्बारे उड़ाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्या डाॅ. अमिता शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
जयराम सैनिक स्कूल में कैडेट्स ने मनाया गणतंत्र दिवस
कुरुक्षेत्र। जयराम सैनिक स्कूल में 76 वां गणतंत्र दिवस उत्साह और देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के सैनिक कैडेट्स द्वारा जयराम शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूल के कैडेट्स ने हिंदी कविता प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी कैडेट्स ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी। संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता ने सैनिक स्कूल कैडेट्स को गणतंत्र दिवस के महत्व बारे बताया। प्रशासनिक अधिकारी सूबेदार मेजर सुरेश कुमार (सेवानिवृत्त) ने बताया कि कैसे भारत का संविधान देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय के सूत्र में पिरोता है। प्रधानाचार्य अंजू अग्रवाल ने कैडेट्स को कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन और नियमों के महत्व का बोध कराता है।
हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने किया ध्वजारोहण
शाहाबाद। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि 75 वर्ष पूर्व सन 1950 में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण सभी को न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला। इसका सारा श्रेय बाबा साहिब डाॅ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान सभा के तमाम सदस्यों को जाता है। अहम पहलू यह है कि अमर शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र व गणराज्य बना।
चेयरमैन कृष्ण कुमार रविवार को उपमंडल प्रशासन की तरफ से अनाजमंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले चेयरमैन कृष्ण कुमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष कलसाना और एसडीएम विवेक चौधरी ने शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और चेयरमैन कृष्ण कुमार ने अनाजमंडी के प्रांगण में गणतंत्र दिवस की परपंरा को निभाते हुए ध्वजा रोहण किया। चेयरमैन ने परेड का निरीक्षण करने के बाद हरियाणा पुलिस व एनसीसी कैडेट के साथ-साथ सभी मार्च पास्ट में शामिल टुकडिय़ों की सलामी ली।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा सराहीनय कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
फिनिक्स क्लब ने मनाया गणतंत्र दिवस
सामाजिक संस्था फीनिक्स क्लब द्वारा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सदस्यों ने प्रधान डॉ. राजेश वधवा के नेतृत्व में एकजुट होकर फीनिक्स चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान के साथ फहराया। प्रधान डॉ. राजेश वधवा ने कहा कि फिनिक्स क्लब द्वारा वर्षभर सामाजिक, धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व पर एकजुट होकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सभी सदस्यों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को क्लब की नन्हें और युवा होनहारों ख्याति परुथी, भाविका अरोड़ा, वृंदा मेहता, रूहान वधवा, अगम भाटिया के हाथों से तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के प्रोजेक्ट अमित अरोड़ा, रविनंदन आहूजा रहे।