{"_id":"688fdf349e0d0e0f600a9046","slug":"discussion-on-the-strength-of-the-organization-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-139944-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संगठन की मजबूती पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संगठन की मजबूती पर किया मंथन
Mon, 04 Aug 2025 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:44 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक तीन अगस्त को रोहतक में संघ के वरिष्ठ नेता देवेंद्र दहिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों के विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से जेबीटी शिक्षकों के स्थानांतरण में तेजी लाने और उन्हें जोन पॉलिसी के तहत लागू करने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं की गई, तो 15 अगस्त के बाद खंड, जिला और राज्य स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही उल्लास कार्यक्रम का विरोध करने और शिक्षकों की मेंबरशिप शीघ्र पूरी करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में अंबाला से प्रकाश, भिवानी से भूपेंद्र चाहर, हिसार से विवेक शर्मा, कुरुक्षेत्र से राजेंद्र टंडन, सोनीपत से देवेंद्र अहलावत, फतेहाबाद से योगेंद्र वर्मा, सिरसा से विजय शर्मा, दादरी से शमशेर सिंह, झज्जर से सतपाल हुड्डा, करनाल से सुरेंद्र कुमार, यमुनानगर से सुरेंद्र कंबोज, गुरुग्राम से बलविंदर धारीवाल सहित कई प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती व मुद्दों पर विचार रखे। राज्य प्रधान तरुण सुहाग और अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपप्रधान विनोद ठाकरान ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी पहले भी शिक्षा मंत्री व विभाग से वार्ता कर चुकी है और अब दोबारा वार्ता की जाएगी। यदि स्थानांतरण नहीं हुए तो आंदोलन निश्चित है। संवाद