फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Discussion in Canada of 18-storey knowledge temple of Dharmanagari, Kurukshetra

धर्मनगरी के 18 मंजिला ज्ञान मंदिर की कनाडा में चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Discussion in Canada of 18-storey knowledge temple of Dharmanagari, Kurukshetra
कनाडा में ज्ञान मंदिर की विवरणिका देखती महिला। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान धर्मनगरी में निर्माणाधीन 18 मंजिला ज्ञान मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा। महोत्सव के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में 18 मंजिला मंदिर की पुस्तक को काफी लोगों ने पसंद किया व महोत्सव के दौरान लगाए गए मंदिर के पोस्टर व विवरणिका देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में उत्सुकता दिखाई दी कि आखिर 18 मंजिला ज्ञान मंदिर कैसा बनेगा।
श्री ब्रह्मपुरी क्षेत्र आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि श्री ब्रह्मपुरी क्षेत्र आश्रम ट्रस्ट के तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर के किनारे निर्माणाधीन ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधियों द्वारा कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कनाडा में बसे भारतीय मूल के निवासियों को आभार व्यक्त किया और भारत के सनातन धर्म की पहचान गीता एवं उस की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र के बारे में तथा स्वामी चिरंजीपुरी महाराज के अथक प्रयास से निर्माणाधीन ज्ञान मंदिर की विशेषताएं विवरणिका के माध्यम से वितरित की गई।
विज्ञापन

गोयल ने कहा कि ज्ञान मंदिर भारत ही नहीं, दुनिया का दार्शनिक मंदिर बनने जा रहा है। इस मंदिर के निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। अब रात्रि को लाइटों के चलते कई किलोमीटर दूर से मंदिर के दर्शन होने लगे हैं। कनाडा में मंदिर के प्रचार प्रसार में केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सुरेश तायल पानीपत का विशेष सहयोग रहा। वहीं मंदिर के कार्य को मेयर ब्रैम्पटन पैट्रिक ब्राउन, मेयर मिसिसॉगा सुश्री बोनी क्रॉम्बे, एमपीपी मिसिसॉगा दीपक आनंद, एमपीपी ब्रैम्पटन ग्राहम मैक ग्रेगोर, चार्माइन विलम्स, ओंटारियो की महिला सामाजिक और आर्थिक अपारदर्शिता की सहयोगी मंत्री, सांसद स्कारबोरो शॉन चेन, हरजीत सिंह वैज्ञानिक ब्रुनेल ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंदमहाराज, स्वामी अद्वैतानंद, स्वामी संपूर्णानंद सरस्वती, कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता , सुभाष बराला, डॉ. अमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा मानद सचिव, चंद्रकांत कटारिया एचसीएस सीईओ केडीबी, उपेंद्र सिंघल सदस्य केडीबी, जियो गीता कनाडा टीम के सदस्य गुलाब सैनी, रमन दुआ, नवल बजाज, रितेश चौधरी, राजेश वशिष्ठ, अभिषेक तंवर, महिंदर भंडारी, ऋषि आचार्य, सुश्री पूजा गुप्ता, मनीष सैनी, सुरेंद्र मित्तल पेहोवा, अजेश गोयल, राजेश पुरोहित, अंकुर शर्मा ,सुभाष सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed