फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dirty water filled in the streets, demonstration of villagers, Kurukshetra

गलियों में भरा गंदा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled in the streets, demonstration of villagers, Kurukshetra
प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते खेड़ी ब्राह्मणा के निवासी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सलारपुर रोड स्थित खेड़ी ब्राह्मणा गांव के लोग सीवरेज न होने की वजह से काफी परेशान हैं। करीब दो हजार आबादी के लिए पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। गांव की सूरज, कैलाश व गणेश कॉलोनी में गंदा पानी भरा हुआ है। इससे परेशान लोगों ने शनिवार दोपहर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन कर रहे श्यामलाल जांगड़ा, गंगाराम शाक्य, दीनदयाल शाक्य, वीरभान वाल्मीकि, हीरालाल शाक्य, चौधरी सुभाष, पालाराम, कृष्णलाल, सुहागिनी, चंद्रकांता व गुलाब सिंह ने मुताबिक वह लोग उपायुक्त व एसडीएम को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों का कहना है कि दिसंबर 2021 में विधायक सुधा से मुलाकात कर मामले की शिकायत की थी व विधायक की ओर से आश्वासन दिया गया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब 27 जनवरी को विधायक की ओर से स्पष्ट मना कर दिया गया।
विज्ञापन

कहीं भी नहीं होती सुनवाई : रोशन
रोशन ने बताया कि उनकी कहीं पर भी सुनवाई नहीं की जा रही। अधिकारी एक दूसरे के पास भेजते रहते हैं। उनकी समस्या आज तक ज्यों की त्यों बनी हुई है। यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामवासी एकत्रित होकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं : कुलवंत सिंह
कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी समस्या आज तक किसी स्थानीय नेता ने आकर नहीं देखी। सभी नेता सिर्फ चुनाव के समय वोट मांगने आ जाते हैं, लेकिन कभी उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में बात तक नहीं करते।
अधिकारियों को दे चुके शिकायत : जयकुमार
जयकुमार ने बताया कि उनकी ओर से विधायक, उपायुक्त व एसडीएम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया। वहीं विधायक की ओर से अब तो स्पष्ट मना कर दिया गया है।
बीमारियां फैलने का रहता है डर : तारा देवी
तारा देवी का कहना है कि गलियों में हर समय गंदा पानी खड़ा रहने से बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। यदि एक बाल्टी पानी गली में डाल दिया जाता है तो वह कई दिनों तक जमा रहता है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
बारिश में हो जाता है बुरा हाल : शकुंतला
शकुंतला ने बताया कि बारिश हो जाने के बाद स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। गलियों से गुजरने से बचते हैं। ज्यादा तेज बारिश हो जाने पर पानी उनके घरों में घुस जाता है। उनका कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करे।
हर समय रहता है कीचड़ : अनारकली
अनारकली बताया कि सीवरेज न दबे होने की वजह से हर समय गलियों में कीचड़ रहता है। कुछ जगह तो हाल यह है कि पैदल निकलना तक दुश्वार हो जाता है। बच्चे व बुजुर्ग कीचड़ में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

सड़क के किनारे डाला जा चुका सीवरेज : सपना सैनी
निवर्तमान सरपंच सपना सैनी ने बताया कि करीब एक साल पहले सड़क के किनारे सीवरेज डाला जा चुका है। बाकी तीनों कॉलोनियों के सीवरेज के लिए अभी तक कोई ग्रांट नहीं आई है। जैसे ही ग्रांट आएगी गलियों में सीवरेज डलवाया जाएगा। उन्होंने करीब तीन महीने पहले लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed