{"_id":"6366beb490f1174b455fcce5","slug":"dirt-thrown-outside-the-examination-center-kurukshetra-kurukshetra-news-knl126566148","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र के बाहर डाली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र के बाहर डाली गंदगी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के सामने पड़ी गंदगी से उठता धुआं और मुंह मारते गोवंश। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दौरान नगर परिषद की अकर्मण्यता ने धर्मनगरी की साख पर बट्टा लगा दिया। थानेसर के परीक्षा केंद्र महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल परीक्षा से ज्यादा केंद्र के बाहर लगे गंदगी के ढेर के कारण चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल स्कूल के मुख्य द्वार के सामने गंदगी के ढेर लगे हुए मिले।
इस गंदगी से आने वाली बदबू से प्रदेश भर से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी न केवल हैरान रहे बल्कि उनके साथ आए परिजनों ने प्रशासन को खूब खरी खोटी भी सुनाई। गंदगी के पहाड़ में मुंह मारते गोवंश से परीक्षा केंद्र के बाहर एक डर माहौल बना रहा। मना करने के बावजूद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी स्कूल के बाहर गंदगी डालते रहे। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य कर्मचारी भी बदबू और मक्खियों के बीच अपनी ड्यूटी देने को मजबूर रहे।
इस फजीहत के बाद नप के अधिकारियों को जैसे ही मामले की जानकारी पहुंची उन्होंने आनन-फानन में कार्रवाई शुरू कर दी। नप की एक जेसीबी मौके पर पहुंची, जिसने स्कूल के बाहर पड़ी गंदगी को साइड कर दिया। उसके बाद नप के कर्मियों ने गंदगी को वहां से उठाकर भेज दिया। वहीं अपने इस कृत्य को छुपाने के लिए नप ने उस जगह पर चूना डाल दिया ताकि बदबू से कुछ निजात मिल सके।
विज्ञापन
स्कूल प्रशासक विकास बंसल ने बताया कि गंदगी की समस्या को लेकर कई बार नप के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं 10 कदम की दूरी पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अश्वनी कुमार ने बताया कि उनके स्कूल के गेट के बाहर भी सफाई कर्मचारी शहर भर की गंदगी फेंक देते हैं।
इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। इस फजीहत के बाद नप हरकत में आ गया। अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचते ही मौके पर नप की जेसीबी पहुंच गई। नप के ईओ बलबीर रोहिल्ला ने बताया कि उनको सूचना मिली थी, जिसके बाद जेसीबी को भेजकर गंदगी को उठावा दिया गया।
कुरुक्षेत्र के हालात देख हुए निराश
उचाना (जींद) से आए राममेहर अपनी नाक पर रुमाल रख बोले वे पहली दफा कुरुक्षेत्र आए हैं। परीक्षा के बाद धर्मनगरी में घूमने का इरादा था, लेकिन यहां गंदगी, बदबू और सड़कों पर बेलगाम घूम रहे गोवंश को देखकर काफी निराश हैं।
नहीं मिला संतोषजनक जवाब
कैथल से आए विनोद कुमार तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारियों पर ही बरस पड़े। उन्होंने व्यवस्था को लेकर सवाल करने लगे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और वह मन मसोस कर रह गए।
जिम्मेदार के खिलाफ हो कार्रवाई
करनाल से आए नैतिक ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की बदहाल सफाई व्यवस्था को देख नाराजगी जताई। कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर स्कूलों के आसपास ही ऐसा वातावरण होगा तो विद्यार्थी पढ़ाई कैसे करेंगे।