फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dirt spread in grain market, farmers are facing problems

Kurukshetra News: अनाज मंडी में फैली गंदगी, किसानों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in grain market, farmers are facing problems
बाबैन। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छता के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी और स्थिति बिल्कुल विपरीत है। इन दावों की हकीकत की पोल नई अनाज मंडी की बदहाल स्थिति खोल रही है। अनाज मंडी में आलू की आवक जारों पर है, लेकिन अनाज मंडी में साफ सफाई न होने के कारण मंडी में सड़कों पर कीचड़ बन गया है। इससे मंडी में किसानों को आलू उतारने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी के आढ़तियों व किसान मंडी प्रधान हरिकेश सैनी, तरसेम संघौर, सतबीर रामपुरा, बब्बू भगवानपुर, कृष्ण गोयल, लाभ सिंह का कहना है कि अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है मंडी में बरसात के कारण चारों और कीचड़ ही नजर आ रहा है। मंडी की इस बहाली से प्रशासन व सरकार के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है। मंडी के चारो ओर से गुजरने वाला नाले की सफाई न होने के कारण कबाड़ से अटा हुआ है। किसानों व व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है की जल्द ही अनाज मंडी की सफाई करवाई जाए। उधर मंडी प्रधान हरिकेश सैनी ने कहा कि अनाज मंडी में गंदगी के लिए ठेकेदार की लापरवाही के कारण आज बरसात के बाद अनाज मंडी में सफाई न होने के कारण कीचड़ बन गया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मंडी की सफाई ठेकेदार के द्वारा करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन






क्या कहते हैं मार्केट कमेटी के सचिव लव गुप्ता
मार्केट कमेटी सचिव लव गुप्ता का कहना था कि मंडी में लगातार सफाई करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आलू में मिट्टी आने व बरसात के आने से इस प्रकार की समस्या आई। उन्होंने कहा कि कल फिर पूरी मंडी की सफाई करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed